फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight colleges of the bed stuck affiliation

आठ कालेजों की बीएड संबद्धता अटकी

Tue, 09 Jun 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 09 Jun 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से आठ कॉलेजों की बीएड की संबद्धता अटक गई है। इन कॉलेजों के प्रबंधनों ने शासन का दरवाजा खटखटाते हुए प्रमुख सचिव से संबद्धता दिलाने की गुहार लगाई है, जिसपर शासन ने विश्वविद्यालय को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


शासन में उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव को लिखित में अवगत कराते हुए  कॉलेज संचालकों ने बताया है कि एनसीटीई, जयपुर से बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2015-17 की मान्यता लेने के बाद विश्वविद्यालय से संबद्धता हासिल करने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आवेदन किया गया। इसके लिए बीयू ने सभी कालेजों से अलग-अलग निरीक्षण शुल्क चालीस हजार रुपये जमा कराकर निरीक्षण मंडल का गठन कराया। साथ ही महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कराकर निरीक्षण मंडल द्वारा संबद्धता हेतु संस्तुत आख्या निर्धारित तिथि 10 मई 2015 के पूर्व विश्वविद्यालय में जमा करा दी गई, लेकिन विश्वविद्यालय ने संबद्धता के लिए निर्धारित तिथि पर अपनी बैठक ही नहीं की। यही नहीं, कॉलेजों द्वारा संबद्धता के लिए किए गए आवेदन को यह कहकर खारिज कर दिया गया कि उन्होंने अपना कार्य समय पर पूरा नहीं किया और न ही संबद्धता शुल्क समय पर जमा किया।
विज्ञापन


जबकि संबद्धता के पहले इसका शुल्क जमा करने का कोई प्रावधान ही नहीं है। वहीं, कॉलेज संचालकों के मुताबिक एनसीटीई की पूर्व नियमावली के अनुसार मान्यता देने की अंतिम तिथि तीन मार्च 2015 थी एवं विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता की अंतिम तिथि 10 मई 2015 थी, जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनसीटीई द्वारा मान्यता देने की तिथि बढ़ाकर 31 मई 2015 कर दी गई। साथ ही विश्वविद्यालय को भी आदेशित किया कि 31 मई 2015 तक प्राप्त मान्यता प्राप्त संस्थानों को नियमानुसार संबद्धता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज संचालकों की गुहार पर शासन में उच्च शिक्षा अनुभाग के संयुक्त सचिव डॉ. अश्वनी कुमार गोयल ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed