फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   eidmiladunnavi

जब तक सूरज-चांद रहेगा, दुनिया में इस्लाम रहेगा

Fri, 25 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
eidmiladunnavi
झांसी। हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश पर बृहस्पतिवार नगर में कई स्थानों पर जुलूस निकाले गए। इस दौरान हुई सभा में मुस्लिमों से इस्लाम के उसूलों पर चलने की अपील की गई। वहीं, घरों में फातिहा पढ़ दुआएं मांगी गईं। मिठाइयां बांटकर ईद मिलादुन्नवी की मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन


‘सबसे प्यारा नबी हमारा’, ‘देखो हमारे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, दुनिया में इस्लाम रहेगा’, ‘नारे तकबीर अल्ला हू अकबर’ आदि नारे बृहस्पतिवार को ईद मिलादुन्नवी के मौके पर नगर में निकाले गए जुलूसों में खूब गूंजे। सीरत कमेटी के तत्वावधान में सैंयर गेट बाहर स्थित मरकजी मस्जिद से जुलूस निकाला गया, जिसमें नगर के विभिन्न हिस्सों से आए जुलूस झांकियों व इस्लामी परचम के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन


विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस गुलाम गौस खां चौक (मिनर्वा चौराहा) पर पहुंच कर जलसे में तब्दील हो गया। यहां इस्लामिक विद्वानों ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को अपनाने की नसीहत दी। यहां कालेशाह बाबा उर्स कमेटी ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच की सदारत मौलाना याकूब ने की। तकरीर हाजी नौसे मियां, हाजी अबरार कुरैशी, हाफिज मुबीन, हाकिम अमजद आदि ने की।  जुलूस सीरत कमेटी के अध्यक्ष चौधरी असलम शेर, हाजी रफीक खुश्तर, निसार अहमद, हबीबुर्रहमान, इदरीश खान, अस्फाक सिद्दीकी आदि की अगुवाई में निकाला गया। संचालन आशिक खान ने किया।

सीपरी बाजार में जामा मस्जिद से जुलूस ए मुहम्मदी हाजी चौधरी सज्जाद कुरैशी के नेतृत्व में धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। जुलूस में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर चौधरी यूनुस, हाजी रहमत उल्ला अंसारी, चौधरी नसीर मकरानी, चौधरी सिकंदर दद्दा, चौधरी फरहान कुरैशी, साहिबे आलम कुरैशी, आलम मकरानी, पप्पे भाई, कल्लू, बबलू आदि मौजूद रहे। चौधरी फरहान ने सभी का आभार जताया।

उधर, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में जुलूस ए मोहम्मदी हर्षोल्लास से निकाला गया, जिसका सभी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वल्पाहार के साथ स्वागत किया। संचालन जुलूस मुहम्मदी कमेटी के सदर मजहर खां ने किया। आभार संरक्षक हसमत उल्ला खां ने जताया।


जुलूस का जोरदार स्वागत
झांसी। हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश पर निकाले गए जुलूस का नगर में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, कौमी एकता परिषद, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान, सेठ अब्दुल रज्जाक मेमोरियल सोसायटी, रानी महल सिटी चर्च रोड व्यापार मंडल आदि ने जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed