फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During the examination of photocopy shops will not open

परीक्षा के दौरान नहीं खुलेंगी फोटो कॉपी की दुकानें

Thu, 11 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
During the examination of photocopy shops will not open
झांसी। बुधवार को बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षाएं शुचिता पूर्ण संचालित हों, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशासनिक एवं शिक्षा अधिकारियों ने आवश्यक हिदायतें दीं।
विज्ञापन


जीआईसी में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र की सौ मीटर परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। जनपद के  परीक्षा केंद्रों पर 38 स्टेटिक मजिस्ट्रेट निरंतर परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेंगे। तहसील स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर निरंतर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को हिदायत दी कि कोई भी विद्यार्थी जमीन पर बैठकर अथवा टैंट के नीचे बैठकर परीक्षा न दे पाए। प्रत्येक कक्षों में पर्याप्त फर्नीचर, विद्युत संयोजन व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र भी समस्त विद्यालय परीक्षार्थियों को समय से वितरित करें। उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या विशेषकर फीस संबंधी शिकायत अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की ओर से आने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में कोई भी विद्यार्थी मोबाइल, टैबलेट, स्मार्ट फोन आदि लेकर नहीं जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति नकल कराते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

तीन परीक्षा केंद्र रहेंगे सीसीटीवी कैमरे की नजर में
बोर्ड परीक्षा के दौरान महानगर के तीन परीक्षा केंद्र बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज, निर्मला कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं कुलदीप इंटर कॉलेज सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे। परीक्षा अवधि दौरान परीक्षार्थियों एवं कक्ष निरीक्षकों की समस्त गतिविधियां कैमरे की निगाह में होॅगी। जिला विद्यालय निरीक्षक  के मुताबिक यह व्यवस्था इन विद्यालयों की ओर से ही है।



बाक्स
परीक्षार्थियों का ब्योरा बोर्ड को देने का दिया प्रशिक्षण
परीक्षा अवधि में सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रतिदिन बोर्ड क ो परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति का ब्योरा बोर्ड द्वारा प्रदत्त सिम के विशेष नंबर से भेजेंगे। इस संदर्भ में जीआईसी में हुई बैठक के दौरान इलाहाबाद से प्रशिक्षण लेकर आए जीआईसी के शिक्षक राहुल मिश्रा व रीतेश खरे ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी प्रशिक्षण दिया। वहीं केंद्र व्यवस्थापकों को सिम कार्ड दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed