फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During corona time people eat 60 thousand rupees tablet

कोरोना काल में 60 हजार की विटामिन और वायरल बुखार की दवाएं रोज खा रहे हैं लोग

Sun, 23 Aug 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
During corona time people eat 60 thousand rupees tablet
झांसी। कोरोना के दौर में विटामिन के साथ में वायरल की दवाओं की खपत बढ़ गई है। जरा सी भी खांसी, जुकाम या बुखार होने पर मरीज दवा लेने से नहीं कतरा रहे हैं। साथ ही कइयों ने घरों में पहले से ही दवाएं खरीदकर रख ली हैं। दवा विक्रेताओं के मुताबिक इन दिनों रोज लगभग 60 हजार रुपये की विटामिन, वायरल की दवाओं की खपत झांसी में हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना और वायरल के लक्षण काफी मिलते जुलते हैं। इसके अलावा मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण कई लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार हो जा रहा है। कोरोना के दौर में वायरल होने पर भी लोगों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ऐसे में वह
विज्ञापन

उपचार में देरी से नहीं कतरा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना के मरीजों को अस्पतालों और होम आइसोलेशन में भी लक्षण के अनुसार खांसी, जुकाम और बुखार की दवाओं के साथ-साथ विटामिन सी या फिर मल्टी विटामिन की दवाएं दी जा रही हैं। यही कारण है कि झांसी में विटामिन सी, मल्टी विटामिन और वायरल की दवाएं, सीरप को मिलकार प्रतिदिन 60 हजार रुपये की इन्हीं दवाओं की खपत हो रही है। भद्रकाली मेडिकल हाउस के निदेशक सुभाष बाजपेयी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मौजूदा समय में इन दवाओं की खपत भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
दवा बिक्री
विटामिन सी 4000
जुकाम की दवाएं 5000
मल्टीविटामिन 6000
खांसी के सीरप 10000
बुखार की दवाएं 15000
एंटीबायोटिक 20000
(नोट: बिक्री रुपयों में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed