फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   due to insult of parants murder of chaukidar

मां-बाप की बेइज्जती का बदला लेने के लिए की चौकीदार की हत्या

Fri, 11 Jun 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
due to insult of parants murder of chaukidar
खबर की पीडीएफ लगा लें
विज्ञापन

मां-बाप की बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी चौकीदार की हत्या
- पिछले दिनों चिरगांव में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- आरोपी के घर के पास से आलाकत्ल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव के सिया गांव में 29 मई को हुए चौकीदार हत्याकांड का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को पकड़ा। युवक ने बताया कि चौकीदार ने उसके पिता की पिटाई के साथ उसकी मां की सार्वजनिक बेइज्जती की थी। इसी वजह से उसने चौकीदार को मौत के घाट उतार दिया।
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि सिया गांव निवासी शिरोमन (52) की 29 मई को गायत्री स्टोन क्रशर में सिर पर लोहे का रॉड मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आला कत्ल भी बरामद नहीं हो सका था। पुलिस ने पड़ताल के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस को मालूम चला कि शिरोमन का कुछ दिनों पहले क्रशर पर काम करने वाले मुन्नीलाल के साथ विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने मुन्नीलाल के परिवार वालों से अलग अलग पूछताछ की। मुन्नीलाल का पुत्र कृष्णा विश्वकर्मा (19) पर पुलिस को शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ में वह
विज्ञापन

टूट गया। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान शिरोमन ने उसके पिता मुन्नीलाल की न सिर्फ पिटाई की थी बल्कि उसकी मां की भी सार्वजनिक तौर पर बेइज्जती की थी। अपशब्द बोले थे। चौकीदार इसके पहले उसकी ताई की भी बेइज्जती कर चुका था। आरोपी का कहना था कि शिरोमन के हौसले काफी बुलंद थे। वह उसको सबक सिखाना चाहता था। उसे 29 की रात को मौका मिल गया। शिरोमन उस रात अकेले ही क्रशर प्लांट में मिल गया। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने लोहे की राड से उसके सिर में तबाड़तोड़ कई वार करके उसकी हत्या कर दी। पास के कमरे के ताले भी तोड़ दिए जिससे लोगों को चोरी का शक हो। वारदात के बाद मौके से वह आलाकत्ल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर के पास से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। धरपकड़ करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता एवं सर्विलांस प्रभारी दुर्गेश चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed