फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctors conducted safe delivery of pregnant woman on overbridge of Jhansi railway station

UP: झांसी रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर डॉक्टरों ने गर्भवती का कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Sun, 06 Jul 2025 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Jul 2025 11:20 PM IST
सार

झांसी के आउटर पर पहुंचते ही गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने लगी। सूचना पर रेलवे के डॉक्टर और नर्स ने ट्रेन को अटेंड किया। महिला को ट्रेन से सुरक्षित उतारकर ओवरब्रिज से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक पर आने के दौरान ओवरब्रिज पर उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई। इसके चलते वहीं पर सुरक्षित प्रसव कराया गया।

विज्ञापन
Doctors conducted safe delivery of pregnant woman on overbridge of Jhansi railway station
रेलवे स्टेशन पर गर्भवती का कराया गया प्रसव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर गर्भवती का सेना और रेलवे के चिकित्सकों ने सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उसे मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

शिवपुरी के आसपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामकुमारी को लेकर कानपुर जा रहे थे। कानपुर में ही पत्नी का रूटीन चेकअप चल रहा था। दोनों वहीं काम करते थे। ठेकेदार के पास 30 हजार रुपये थे। इस वक्त मांगने पर ठेकेदार ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पत्नी की डिलीवरी डेट भी नजदीक थी। रुपये न होने की स्थिति में उसने अपनी मौसी से रुपये उधार लेकर ट्रेन संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस से रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी के आउटर पर पहुंचते ही पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। सूचना पर रेलवे के डॉक्टर और नर्स ने ट्रेन को अटेंड किया। महिला को ट्रेन से सुरक्षित उतारकर ओवरब्रिज से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक पर आने के दौरान ओवरब्रिज पर उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई। इस दौरान वहां से गुजर रहे सेना के चिकित्सक मेजर रोहित की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने भी रेलवे के चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार के साथ प्रसव कराने में मदद की। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद महिला को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed