{"_id":"5e79105d8ebc3e769c7225bc","slug":"distric-line-seal-jhansi-news-jhs1631510130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमाएं सील, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमाएं सील, पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की सीमा पर पुलिस ने वाहन चेकिंग की।
- फोटो : DEHAT
झांसी। कोरोना वायरस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जिले की सभी चारों दिशाओं की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां पुलिस का पहरा भी बैठा दिया गया है। मध्य प्रदेश से आने वाले यात्री वाहनों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को नियंत्रित करने के लिए लगातार एहतियातन कदम उठाने जाने शुरू कर दिए गए हैं। झांसी जनपद की सीमा मध्य प्रदेश से जुड़ी हुई है। मध्य प्रदेश के दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, ओरछा व मऊरानीपुर की सीमा झांसी से लगी हुई है। इन जिलों के लिए झांसी से रोजाना निजी और रोडवेज की एक सैकड़ा से अधिक बसों का आवागमन होता है। करीब दस हजार से अधिक लोग आते-जाते हैं। ऐसे में आवागमन के चलते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए निर्णय लिया गया है।
कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। पड़ोसी जिलों से जुड़ने वाली सीमाओं को सील कर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी भी घूम-घूम कर जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल मिठास, एसपी
फील्ड के पुलिस अफसर बचें बैठकों से
- मुख्यालय से जारी की गई एडवाइजरी, सावधानी बरतने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले के तीन हजार पुलिसकर्मी भी कोरोना को लेकर सतर्क हो गए हैं। वायरस के खौफ के बीच पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने हालात के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किया है। फील्ड में तैनात पुलिस अफसरों और जवानों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के साथ कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पुलिस मुख्यालय ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए फील्ड में रहने वाले आईजी, एसएसपी, एसपी, एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर और पुलिस लाइन के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत कार्यालय के प्रवेश द्वारा पर आने जानेवालों की जांच, सैनेटाइजर और साबुन की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था, बाहरी लोगों के प्रवेश को यथासंभव नियंत्रित करना, अधिकारी की अनुमति के बगैर प्रवेश नहीं देने की सलाह भी शामिल है।
पुलिस मुख्यालय ने फील्ड के अफसरों को जारी एडवाइजरी में उन्हें बैठकों से बचने को कहा है। बैठकों की जगह वीडियो कांफ्रेसिंग की जाए। यदि संभव हो तो बैठकों को आगे की तारीख तक टाल दिया जाए। पुलिस अफसरों और जवानों की कानून-व्यवस्था की ड्यूटी को छोड़ बाकी यात्राएं रद्द करने की सलाह दी गई है। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी में कोरोना का लक्षण दिखता है तो तत्काल जांच के निर्देश दिए जाएं। वहीं, डाक लेकर आनेवाले कर्मियों से कार्यालय के प्रवेश द्वारा पर भी डाक लेने की व्यवस्था हो।