फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute

अक्सेव में भगवान गणेश का प्रतिमा रखने पर विवाद

Sun, 23 Aug 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dispute
Dispute
मऊरानीपुर (झांसी)। ग्राम अक्सेव में पिछले तीन दिनों से चल रहे मंदिर कमेटी व ग्राम के कुछ युवकों के बीच भगवान गणेश की मूर्ति रखने का विवाद प्रशासन व दोनों पक्षों ने शनिवार को आपस में बैठकर हल कर लिया । कुछ ग्रामीण मंदिर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। वह राजस्थान से जाकर भव्य मूर्ति लेकर आए। कुछ गलतफहमी के कारण मंदिर कमेटी ने मंदिर में मूर्ति रखने से इंकार कर दिया । मंदिर कमेटी के लोगों ने थाना लहचूरा पहुँचकर उक्त युवकों को मंदिर में मूर्ति स्थापित करने से रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया । इस पर शुक्रवार की दोपहर से ग्राम के मंदिर पर पुलिस लगा दी गई। कुछ युवकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले को तूल दे दिया जिससे ग्राम में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर राजस्थान से मूर्ति लेकर आये गुड्डू राजा व उनके साथियों की मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह से कोतवाली प्रभारी आध्या प्रसाद वर्मा लहचूरा व अन्य ग्रामीणों के साथ बैठकर वार्ता हुई जिसमें मंदिर कमेटी के सदस्यों ने गणेश जी के लिये मंदिर प्रांगण में ही जगह देकर एक नए मंदिर बनाने का सुझाव दिया जिसे मूर्ति लाने वाले युवकों ने भी खुशी खुशी स्वीकार किया । इससे तीन दिनों से मूर्ति को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हुआ । मंदिर की इस बैठक में उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह , उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह , बबलू सिंह , नरेंद्र सिंह , लोकेंद्र सिंह , परमेश्वरी दयाल , हरिशंकर , नरेंद्र कुमार , बृजेंद्र सिंह राजावत, रविंद्र सिंह परिहार , रिषभ सिंह गौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed