फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Disappointed by the lack of hearing, the young man sprayed petrol on himself in the tehsil premises

Jhansi News: सुनवाई न होने से दुखी युवक ने तहसील परिसर में खुद पर छिड़का पेट्रोल

Thu, 12 Jun 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Disappointed by the lack of hearing, the young man sprayed petrol on himself in the tehsil premises

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी/मोंठ। शिकायत की सुनवाई न होने से दुखी युवक ने बुधवार दोपहर तहसील परिसर पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। हालांकि, समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। एसडीएम अवनीश तिवारी भी तुरंत पहुंच गए। उन्होंने उसे अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में मालूम चला कि गांव के एक व्यक्ति को उसने जमीन बेची थी। अब वह उसे बकाया पैसा नहीं दे रहा था। इसकी शिकायत लेकर वह तहसील पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे थाना समथर के छोटा बेलमा गांव निवासी मनोज राजपूत तहसील परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़कने के बाद जमीन पर लेट गया। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से एसडीएम ने उसे अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में मनोज ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। तीन लाख रुपये उसे दिए गए लेकिन, अब बाकी दो लाख रुपये नहीं मिल रहे।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले दुर्घटना में उसका हाथ टूट गया। इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत है। मांगने के बाद भी आरोपी पैसा नहीं दे रहा है। वह दो बार समथर थाने गया लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। यह शिकायत लेकर मनोज बुधवार को तहसील परिसर पहुंचा। उसने पेट्रोल से भरी बोतल ले रखी थी। अचानक उसने पूरी बोतल अपने ऊपर उड़ेल लिया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की निगाह उस पर पड़ गई। एसडीएम अवनीश तिवारी के मुताबिक तुरंत ही उसे सरकारी गाड़ी से अस्पताल भेज गया। जहां उसका उपचार किया गया। युवक पूरी तरह स्वस्थ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट

दो दिन में लगातार दूसरी घटना



मंगलवार को मोंठ एसडीएम न्यायिक के न्यायालय कक्ष में एक दिव्यांग ने भी अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था। सुरक्षा के बावजूद पेट्रोल के साथ तहसील के अंदर तक पहुंच जाने से सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई। दो दिन के भीतर लगातार दो घटनाओं से अफसरों में खलबली मची है। तहसील कर्मियों का कहना है कि सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात थे लेकिन, दोनों ही दिन उनको चकमा देकर पेट्रोल लेकर लोग अंदर तक आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed