फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirty water not fall in Betwa river

झांसी : बेतवा नदी में नहीं गिरेगा नाले का गंदा पानी

Sat, 27 Jun 2020 11:48 PM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dirty water not fall in Betwa river
बेतवा नदी

बुंदेलखंड की गंगा मानी जाने वाली बेतवा नदी में अब नाले का गंदा पानी नहीं गिरेगा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देश के बाद नगर निगम ने नाले के बायो रेमीडिऐशन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। नाले पर प्लांट लगाकर करीब 14 एमएलडी पानी को साफ कर नदी में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, महानगर के कई नाले नदियों में गिरते हैं। इनसे नदियों का पानी दूषित होता है। बुंदेलखंड की गंगा बेतवा नदी में भी हंसारी नाले का गंदा पानी गिरता है। इसके लिए पिछले दिनों एनजीटी ने निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन



एनजीटी ने कहा था कि नालों का पानी गिरने के लिए निगम व्यवस्था करे। किसी भी हाल में दूषित पानी नदियों में नहीं गिरना चाहिए। उचित उपाय न करने पर एनजीटी ने अर्थदंड लगाने के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद नगर निगम ने हंसारी नाले के बायो रेमीडिशन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत नाले के पास प्लांट लगाकर गंदगी और कचरे को अलग किया जाएगा। जिसके बाद शुद्ध पानी को नदी में छोड़ा जाएगा। करीब 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगा नाले के पानी का शोधन
हंसारी नाले को एक बड़े टैंकनुमा कंपाउंड से जोड़ा जाएगा। नाले के पानी को उस कंपाउंड में लाकर और उसमें खास केमिकल डालकर पानी का बायो रेमीडिएशन किया जाएगा। पानी से बैक्टीरिया और गंदगी को खत्म करके बेतवा नदी में छोड़ा जाएगा।


हंसारी नाले के बायो रेमीडिएशन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें नाले पर प्लांट लगाकर पानी को शुद्ध किया जाएगा। टेंडर निकालकर आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही अन्य नालों पर भी प्लांट लगाए जाएंगे।- अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed