फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   died by eating poison

दहेज न जुटा पाने से दुखी युवती ने जहर खाकर दी जान

Sat, 04 Jan 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
died by eating poison
झांसी। शादी से पहले दहेज न जुटा पाने से दुखी एक युवती ने बृहस्पतिवार की शाम घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महोबा के चरखारी स्थित गोहरारी गांव निवासी इंद्रजीत राजपूत की पुत्री मानवी (19) का दो साल पहले इलाके में ही रिश्ता तय हो गया था। रिश्ता तय होने के बाद परिजन दहेज का सामान एकत्रित करने में जुट गए। इसी बीच घर में समस्या पैदा होने के कारण दहेज का सामान नहीं जुटा सके। इससे मानवी दुखी रहने लगी। बृहस्पतिवार की शाम परिजन घर पर थे। मौका पाकर परेशान मानवी ने जहर खा लिया और बिस्तर में जाकर लेट गई। करीब एक घंटे बाद अचानक उल्टी होने के बाद तबियत बिगड़ी। परिजन मानवी को महोबा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जहर खाने की जानकारी मिलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उसे छतरपुर रेफर कर दिया था। यहां भी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। देर रात परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां शुक्रवार सुबह युवती की मौत हो गई। थाना प्रेमनगर स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी मृतका के भाई वीरेंद्र का आरोप है कि दहेज का सामान एकत्रित न होने के कारण मानवी परेशान रहती थी। जिसके चलते जहर खाकर जान दे दी। मृतक के पिता खेती करते हैं। भाई का आरोप है कि कुछ समय से खेती खराब होने के कारण घर में परेशानी पैदा हो गई थी। परिजन भी शादी करने के लिए परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed