फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees rally to make the Gayatri Mahayajna a success.

Jhansi News: गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने जुटे श्रद्धालु

Mon, 27 Jul 2026 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees rally to make the Gayatri Mahayajna a success.
- कार्यकर्ताओं की बैठक में 50 गांवों के लोगों ने भरे संकल्प पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। कस्बे के एक विवाहघर में राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
इस दौरान झांसी जिले के शक्तिपीठों के प्रतिनिधियों के साथ टहरौली तहसील क्षेत्र के 50 गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प पत्र भरे। इसके अलावा 22 जनवरी 2027 से होने वाले तीन दिवसीय महायज्ञ की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वेदमाता गायत्री व गुरुजी-माताजी के चित्रों का पूजन व गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई। वक्ताओं ने गायत्री यज्ञ के महत्व, इससे होने वाले लाभ और अखिल विश्व गायत्री परिवार के उद्देश्यों की जानकारी दी।


इस मौके पर देवीदयाल यादव, हरिकृष्ण पुरोहित, श्रवण कुमार दीक्षित, आशाराम कुशवाहा, राजेंद्र द्विवेदी, आरबी सिंह, कैलाश नारायण अग्रवाल, सुरेशचंद्र बबेले ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed