{"_id":"6acbf6d556252303100bf57c","slug":"devotees-raised-chants-in-praise-of-mother-adishakti-jhansi-news-c-11-jhs1019-895725-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मां आदिशक्ति की महिमा के भक्तों ने लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मां आदिशक्ति की महिमा के भक्तों ने लगाए जयकारे
विज्ञापन
झांसी। शारदीय नवरात्र प्रतिपदा पर रविवार को श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना की। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा के दिव्य दर्शन किए और पोशाक और प्रसाद का अर्पण किया। मंदिरों, आश्रमों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की एवं धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। कई श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जवारे भी बोए। वहीं, जगह-जगह प्रसाद वितरण एवं भजन कीर्तन हुए। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की गई।
महानगर के पंचकुइया मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, महाकाली मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, कैमासन मंदिर, लहर की देवी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में मां आदिशक्ति के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए उमड पड़े। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में देर रात्रि तक भक्तों का तांता लगा रहा।
झोकनबाग स्थित शहीद पार्क में मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा भक्ति भाव से विराजमान की गई। आचार्य राजाराम शास्त्री ने घट स्थापना एवं पूजन किया। मां दुर्गा का मनमोहक शृंगार कर आरती की गई। रामरतन बिंदल, ऋषि बिंदल, राहुल बिंदल, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बड़ाबाजार में दुर्गा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा से मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई। शिवेंद्र मित्तल, साकेत अग्रवाल, देव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इधर गायत्री शक्तिपीठ पर मां गायत्री, मां लक्ष्मी एवं दुर्गा माता का भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में आहुतियां दी एवं गायत्री मंत्र का जाप किया। संजीव खरे, सूर्या कुशवाहा, दीपचंद्र साहू, श्रवण दीक्षित आदि मौजूद रहे।