फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   devotees enjoyed kalash yatra

मंगल कलश यात्रा में भजनों पर विभोर हुए भक्त

Thu, 25 Jul 2019 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
devotees enjoyed kalash yatra
मंगल कलश यात्रा में भजनों पर विभोर हुए भक्त
विज्ञापन

झांसी। भगवान भोलेनाथ का पावन महीना सावन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। शिवालयों में रुद्रीपाठ, जलाभिषेक और कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही है। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन भी हो रहे हैं। शहर में बृहस्पतिवार को भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भजनों को सुन भक्त विभोर हो गए। यात्रा का लोगों ने स्वागत किया।
श्री बालाजी जागरण सेवा समिति के तत्वावधान में पंचकुइयां देवी मंदिर से ढोल नगाढ़ों और डीजे की धुन पर भव्य मंगल कलश शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें भजन गा रही 501 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए थी। वाहन पर बालाजी महाराज का दरबार सजा था। बैंड बाजे की भक्ति धुन पर युवा श्रद्धालु मोहक नृत्य कर रहे थे। बग्गी पर भागवत कथा व्यास कान्हा कौशिक शास्त्री एवं राधा कृष्ण के स्वरूप विराजमान थे। पंचकुइयां तिराहा, मानिक चौक, सुभाष गंज आदि इलाकों से होती हुई शोभायात्रा गल्ला मंडी मार्ग स्थित कथा स्थल पर पहुंची। यहां भागवत कथा व्यास कान्हा कौशिक शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के सुनने से सभी पाप मिट जाते हैं। भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है, जो मनुष्य की सभी इच्छाओं की पूर्ति करता है और भगवान की भक्ति में विभोर कर देता है। इस अवसर पर आचार्य हरीओम पाठक, दिनेश साहू, मंजू, मदन मोहन छिरौल्या, उमेश गुप्ता, ऋषि ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, नंद किशोर साहू, रोहित रायकवार, धर्मेंद्र शर्मा, देवी सिंह, कौशल किशोर उपाध्याय, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिठूर से गंगाजल लेकर आएंगे श्रद्धालु
महानगर में भगवान शिव की भक्ति जोरों पर हैं। जगह - जगह पार्थिव शिवलिंग के निर्माण श्रद्धालुओं द्वारा कराए जा रहे हैं। बिजौली स्थित बल खंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अंजनी गिरी ने बताया कि बिठूर से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा मंदिर में पहुंचेगी। सोमवार को महादेव का जलाभिषेक होगा। इस अवसर पर रुद्रीपाठ और श्रृंगार सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

श्रीबालाजी जागरण सेवा मंडल द्वारा मानसी गार्डन में शुरु हुए श्रीमदू भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की नगर ?

श्रीबालाजी जागरण सेवा मंडल द्वारा मानसी गार्डन में शुरु हुए श्रीमदू भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की नगर ?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed