Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Despite a substantial budget, heaps of garbage remain in the Cantonment Board area.

Jhansi News: -भारी भरकम बजट, फिर भी छावनी परिषद में कचरे के लगे ढेर

Fri, 20 Nov 2026 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Despite a substantial budget, heaps of garbage remain in the Cantonment Board area.
छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।
-विद्यालय के दूसरे गेट से हाट-बाजार और मोहल्लों तक गंदगी, नालियों का पानी सड़कों पर आने से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बबीना। छावनी परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। नगर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। भारी-भरकम बजट खर्च होने के बावजूद नियमित सफाई का अभाव है। छावनी परिषद विद्यालय के दूसरे गेट से हाट-बाजार तक गंदगी फैली है। पुलिस क्वार्टर के समीप और कुरैशी मोहल्ले के सामने भी कचरा जमा है।
सड़क किनारे प्लास्टिक, पॉलिथीन और घरेलू कचरे के ढेर लगे हैं। कई स्थानों पर गोवंश कचरे में भोजन तलाशते दिखाई देते हैं। विद्यालय के पास कचरा होने से विद्यार्थियों को दुर्गंध और गंदगी से परेशानी की आशंका है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी मुख्य मार्ग पर कचरे से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं स्थानीय निवासी
छावनी परिषद विद्यालय के गेट पर कचरे का ढेर लगा है, जिसके ठीक बगल में बच्चों की कक्षाएं संचालित होती हैं। ऐसे स्थान पर कचरा जमा रहना उचित नहीं है। परिषद को तत्काल कचरा हटवाकर यहां से किसी निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कराना चाहिए, जिससे बच्चों को गंदगी और दुर्गंध के बीच पढ़ाई न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोनू सिकरवार
-----
बाजार में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होना जरूरी है। बाजार में गंदगी जमा रहने से दुकानदारों के साथ खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। व्यापारिक क्षेत्रों में नियमित सफाई कराई जानी चाहिए, ताकि बाजार का वातावरण स्वच्छ बना रहे।
-राकेश सोनी, सराफा व्यापारी
-------
नालियों में आए दिन पानी भर जाता है। समय से साफ-सफाई और देखरेख नहीं होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है। इससे आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। नालियों की नियमित सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जानी चाहिए।
-शैलेश शिवहरे, व्यापार मंडल अध्यक्ष
-------
छावनी परिषद के मुख्य कार्य भी कई बार रस्म अदायगी तक सीमित रह जाते हैं। नगर की बुनियादी व्यवस्थाओं पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। सफाई जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

-अमित त्रिपाठी

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

छावनी परिषद विद्यालय गेट न. 2 के सामने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed