{"_id":"6aff662dcebb6e29390bf96a","slug":"despite-a-substantial-budget-heaps-of-garbage-remain-in-the-cantonment-board-area-jhansi-news-c-11-jhs1004-919619-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चार माह से किराया मिल रहा है, फिर भी नहीं चली नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चार माह से किराया मिल रहा है, फिर भी नहीं चली नाव
विज्ञापन
आंतिया तालाब। संवाद
झांसी। आंतिया ताल के संचालन का ठेका बीते जुलाई में उठ चुका है, लेकिन अब तक यहां नाव चलना शुरू नहीं हुई है। ऐसे में स्मार्ट सिटी लिमिटेड को तो मासिक किराया मिल रहा है, लेकिन करोड़ों खर्च करके पिकनिक स्पॉट के तौर पर विकसित किए गए इस स्थल अपना उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
शहर के बीचोंबीच स्थित आंतिया ताल में 7.41 करोड़ रुपये खर्च करके स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सुंदरीकरण का काम कराया है। इसके तहत फाउंटेन भी लगाए गए। बोटिंग प्लाजा भी बनकर तैयार कराकर कैफे और रेस्टोरेंट भी बनवाया गया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से सुंदरीकरण कराने के बाद 15 सितंबर, 2023 को इसके संचालन एवं देखरेख का जिम्मा एक फर्म को सौंपा गया।
पहली एजेंसी का ठेका हुआ निरस्त
इसके एवज में एजेंसी को नगर निगम को किराये के साथ ही बिजली बिल का वहन खुद से करना था। कुछ समय तक तो एजेंसी ने शर्तों के मुताबिक नगर निगम को किराये के तौर पर 65 हजार रुपये अदा किए, लेकिन बाद में उसने किराया जमा करना बंद कर दिया था। बिजली का बिल भी फर्म की ओर से जमा नहीं किया जा रहा था। बिजली का काफी बिल बकाया होने पर कई बार नोटिस देने के बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इस साल अप्रैल में ठेका निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
ठेके लेने के बाद बोटिंग शुरू नहीं कर सकी कंपनी
इसके बाद फिर से संचालन का ठेका देने की कवायद शुरू हुई। जुलाई 2026 में एक फर्म को इसके संचालन का ठेका मिला गया। अनुबंध के बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 75 हजार रुपये मासिक किराया भी मिलना शुरू हो गया। यहां पर फर्म ने पानी की सफाई का काम कराया। इसके अलावा रेस्टोरेंट का नवीनीकरण भी हुआ। बताया गया कि फर्म की ओर से दीपावली में यहां पर बोटिंग, रेस्टोरेंट आदि शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब ठेका उठे करीब चार महीने बीतने के बाद भी यहां पर बोटिंग आदि शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में खासकर शहरवासी इस पिकनिक स्पॉट का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं।
वर्जन..
25 नवंबर से आंतिया ताल पर रेस्टोरेंट आदि के संचालन की शुरुआत हो जाएगी। बोटिंग भी जल्द शुरू कराई जाएगी।
- राहुल कुमार यादव, एसीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड।