{"_id":"5e2c3b668ebc3e4add5fe2dd","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-laid-the-foundation-stone-of-135-schemes-worth-rs-157-crore-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने 135 योजनाओं का किया शिलान्यास, झांसी-ललितपुर और जालौन का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने 135 योजनाओं का किया शिलान्यास, झांसी-ललितपुर और जालौन का होगा विकास
Sat, 25 Jan 2020 06:28 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 25 Jan 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को झांसी मंडल के तीनों जिले झांसी, ललितपुर और जालौन की 157 करोड़ रुपये की 135 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे बुंदेलखंड में 535 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें से 489 करोड़ की परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है। ये पिछड़े क्षेत्र के लिए सौगात है। यूपी सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है। पहले यूपी और एमपी के बुंदेलखंड में अंतर दिखता था लेकिन अब यूपी की सड़कें ज्यादा अच्छी हो गईं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड हमारे हृदय में बसता है। वह शनिवार को टहरौली तहसील के बमगुवां गांव स्थित सिद्धनाथ आश्रम में आयोजित महायज्ञ, मेला व सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन
केशव प्रसाद ने कहा कि सरकार गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। सपा-बसपा ने पिछड़ों और दलितों के नाम पर वोट लिया लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) पर कहा कि नागरिकता कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वालों में 70 से 75 फीसदी दलित हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां इसे लेकर आंदोलन कर रही हैं। सभी मुस्लिम तुष्टीकरण कर रही हैं। श्रीराम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी उन्होंने श्रेय मोदी सरकार को दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार फैसले को लटकाती थी। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर कहा कि अब बुंदेलखंड के लोग भी चाहें तो वहां जमीन ले सकते हैं।