फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Decision on BU Vice Chancellor today

बीयू के कुलपति पर फैसला आज

Mon, 08 Nov 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Decision on BU Vice Chancellor today
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति पर सोमवार को फैसला होगा। राजभवन की तरफ से इस संबंध में फैक्स भेजा जाएगा। वहीं, मौजूदा कुलपति का भी कार्यकाल बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

आठ नवंबर 2018 को प्रो. जेवी वैशम्पायन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए थे। राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से तीन साल के लिए होता है। सोमवार को वीसी के कार्यकाल के तीन साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में राजभवन से आज फैक्स आना है। सूत्रों ने बताया कि नए कुलपति की नियुक्ति के लिए अभी एक बैठक हो चुकी है। चर्चा ये भी है कि नए कुलपति की नियुक्ति के लिए कुछ कार्रवाई होनी बाकी है। ऐसे में मौजूदा वीसी का ही कार्यकाल बढ़ सकता है। वहीं, दूसरी तरफ नए कुलपति के नियुक्ति का आदेश सोमवार को ही होने की बात कही जा रही है। तमाम अटकलों, चर्चाओं के बीच बीयू और शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों की निगाहें आज आने वाले राजभवन के फैक्स पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed