फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of truck owner found hanging on a tree, suspicion of murder

Jhansi News: पेड़ पर लटका मिला ट्रक मालिक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 07 Oct 2023 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of truck owner found hanging on a tree, suspicion of murder
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार की सुबह बबीना थाना इलाके में एक ट्रक मालिक का शव पेड़ पर लटका मिला। वह शुक्रवार की सुबह ट्रांसपोर्टर से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।
मोटा खैलार निवासी अनिल कुमार (25) ट्रक चलवाता था। शुक्रवार को सुबह 11 बजे वह ट्रांसपोर्टर से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शाम तकरीबन चार बजे ट्रांसपोर्टर उसके घर आया। उसने बताया कि अनिल उससे मिलने नहीं आया है और उसका फोन भी बंद जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन, उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के किनारे एक पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

मृतक के भाई हरिराम ने बताया कि अनिल के शव के पैर जमीन को छू रहे थे और पास में ही उसकी बाइक खड़ी हुई थी। ऐसे में भाई ने अनिल की हत्या की आशंका जताई। भाई ने बताया कि तीन अक्तूबर को पिछोर की एक ट्रांसपोर्ट से अनिल के ट्रक में महाराष्ट्र के लिए मूंगफली लोड हुई थी। ट्रक के महाराष्ट्र न पहुंचने पर ट्रांसपोर्टर ने इसकी जानकारी अनिल को दी। इसके बाद पता चला कि मूंगफली को मध्य प्रदेश के करैरा में 4.58 लाख रुपए में बेच दिया गया है। वहां से 2.58 लाख का पेमेंट भी ले लिया गया है। भाई ने बताया कि बीती रात तकरीबन डेढ़ बजे अनिल ने बहन कांति को फोन कर बताया था कि 50 हजार रुपये उसके पास हैं। जबकि, 1.70 लाख रुपये एक अन्य व्यक्ति के पास होना बताए थे। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और सुबह शव पेड़ से लटका हुआ मिला। बबीना थाने के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed