फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a villager found hanging from a rope on a tree in the enclosure

Jhansi News: बाड़े में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला ग्रामीण का शव

Mon, 16 Sep 2024 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a villager found hanging from a rope on a tree in the enclosure
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाड़े में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर ग्रामीण का शव लटका मिला। परिजनों ने उड़द का कम उत्पादन होने के कारण आत्महत्या करने की बात कही।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी बलराम के मुताबिक शनिवार को उनका भाई रामबाबू (36) उड़द की फसल की मड़ाई कराकर घर लौटा। पत्नी शांति से उड़द की उपज कम होने की बात कही। पत्नी बच्चों को लेकर खेत पर चली गई, जबकि रामबाबू घर पर ही रहा। रात को बहू रजनी जब बाड़े में पहुंची तो यहां नीम के पेड़ पर रामबाबू को फंदे पर लटका देखा। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे। बलराम ने बताया कि रामबाबू ने 4-5 एकड़ स्वयं की और कुछ जमीन ठेके पर लेकर उड़द की फसल बोई थी। उपज उम्मीद से काफी कम हुई। इस कारण रामबाबू ने आत्महत्या कर ली। मृतक चार बहन-तीन भाईयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed