फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ddda Sai Centre in the city lock

दद्दा के शहर में साई सेंटर पर ताला

Sun, 28 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
 Ddda Sai Centre in the city lock
sai, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। जहां एक ओर देश भर में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद का जन्मदिवस खेल दिवस के रूप में मनाने की तैयारी है, वहीं, उनकी कर्मभूमि झांसी में खेलों का बुरा हाल है। इसका अंदाजा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के झांसी सेंटर को देखकर लगाया जा सकता है, जिसके दफ्तर में अब ताला लटक गया है। इस सेंटर की 2001 में यहां स्थापना हुई थी। अब स्थिति यह है कि साई के एकमात्र बचे कर्मचारी का भी स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद की खेल विरासत आगे बढ़ाने के लिए ध्यानचंद स्टेडियम में साई के सेंटर की स्थापना हुई थी। शुरुआती दौर में सेंटर में हॉकी, कबड्डी व जिम्नास्टिक के कोचों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा हॉकी के लिए डे-बोर्डिंग स्कीम शुरू की गई थी, जिसमें नवोदित खिलाड़ियों को स्टाइपेंड व किट भी मुहैया कराई जाती थी। इससे खेल गतिविधियों ने एकदम से तेजी पकड़ी थी, लेकिन धीरे-धीरे साई सेंटर को नजरअंदाज किया जाने लगा। यहां तैनात कोच व कर्मचारियों की रवानगी होती गई और नया कोई मिला नहीं।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों से सेंटर का जैसे-तैसे संचालन एक कर्मचारी (सेंटर इंचार्ज) द्वारा किया जा रहा था। लेकिन, दो माह पूर्व उनकी तैनाती नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कर दी गई। जबकि, उनके स्थान पर किसी दूसरे को भेजा नहीं गया। ऐेसे में यहां साई की गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। सेंटर पर अब ताला लटका नजर आता है। मेजर ध्यानचंद के शहर में साई सेंटर का यह हाल खेल जगत के लिए निराशाजनक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मेरा स्थानांतरण इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली के लिए कर दिया गया है। झांसी सेंटर के लिए अभी किसी दूसरे को भेजा नहीं गया है। ऐसे में अभी यहां का चार्ज भी मेरे पास है। नये कोच व कर्मचारी कब आएंगे, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।’ 
- अनिल कुमार रावत, सेंटर इंचार्ज /कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed