{"_id":"5f4156fa8ebc3e3cde304e81","slug":"datia-travellel-will-be-increase-next-months-jhansi-news-jhs174431571","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से महंगा हो जाएगा दतिया का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने से महंगा हो जाएगा दतिया का सफर
विज्ञापन
दतिया के डगरई में बनकर तैयार हुआ टोल प्लाजा
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सितंबर माह से दतिया तक का सफर महंगा हो जाएगा। जी हां, झांसी - दतिया के बीच डगरई में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की अक्तूबर माह से टोल टैक्स की वसूली की शुरुआत करने की तैयारी है।
झांसी से भारी संख्या में लोगों का दतिया आवागमन लगा रहता है। खासतौर पर शनिवार और रविवार को भारी संख्या में लोग पीतांबरा पीठ जाते हैं। लेकिन, अब ये सफर महंगा होने जा रहा है। एनएचएआई का झांसी - दतिया के बीच डगरई में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। टोल टैक्स की वसूली के लिए जरूरी व्यवस्थाएं जुटाना शुरू कर दिया है। सितंबर माह से झांसी से दतिया की ओर जाने वालों से टोल की वसूली शुरू कर दी जाएगी।
13 साल में पूरा हो पाया सड़क का निर्माण
झांसी। एनएचएआई ने झांसी से ग्वालियर तक फोरलेन का निर्माण वर्ष 2007 में शुरू किया गया था। 2009 में काम पूरा होना था लेकिन, शुरुआती तेजी के बाद काम धीमा पड़ गया। दो साल की जगह पांच साल निकल गए, लेकिन सड़क तैयार नहीं हो पाई। इसे लेकर एनएचएआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला न्यायालय में पहुंच गया। नतीजतन, सड़क का निर्माण बंद पड़ा रहा। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और घुमावदार रास्ते होने की वजह से लोगों का वक्त तो जाया होता ही था, साथ ही दुर्घटना का भी खतरा बना रहता था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद एनएचएआई ने सितंबर 2018 में काम दोबारा शुरू किया था। अब जाकर काम पूरा हो पाया है।
विज्ञापन
छह साल में गईं 300 जान
झांसी। साल 2012 से लेकर 2018 तक लगातार छह साल तक ग्वालियर रोड का निर्माण अधूरा पड़ा रहा। इससे इस सड़क पर आवागमन बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। एनएचएआई के रिकार्ड के मुताबिक इस अवधि में झांसी से ग्वालियर के बीच छह सौ छोटी - बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें तीन सौ से अधिक लोगों की जान गई। साथ ही सैकड़ों लोग घायल हुए।
झांसी - ग्वालियर मार्ग का काम पूरा हो गया है। टोल टैक्स की वसूली के लिए दतिया के डगरई में टोल प्लाजा बनाया गया है। सितंबर के अंत तक टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एनएचएआई की तैयारियां तेजी से जारी हैं।
- संजय वर्मा, प्रबंधक (तकनीकी) - एनएचएआई