फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daroga audio abussed virul

Jhansi News: जाति विशेष के लोगों को गालियां दे रहे दरोगा का ऑडियो वायरल

Sat, 07 Jan 2023 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Daroga audio abussed virul
ललितपुर। थाना मड़ावरा में तैनात एक उप निरीक्षक का शनिवार को आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें जाति विशेष के लोगों को गालियां देते हुए उसकी आवाज सुनाई दे रही। मामला सामने आने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी उप निरीक्षक को निलंबित कर उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल हुए ऑडियो में उप निरीक्षक की मोबाइल पर एक व्यक्ति से बातचीत होते सुनाई दे रही है। 56 सेकेंड के वायरल ऑडियो में दरोगा तीन जातियों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। इतना ही नहीं, मोबाइल पर बात करने वाले दूसरे व्यक्ति से वह यह भी कह रहा है कि वह ऐसे परिवार से ताल्लुक रखता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ज्यादा से ज्यादा उसका थाना ही बदला जाएगा।
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होते ही यह तेजी से फैल गया। पुलिस के अधिकारियों तक भी पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्णा चौधरी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने इस प्रकरण की जांच भी शुरू करा दी है। जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी मड़ावरा को सौंपी गई है। दरोगा का वायरल हुआ ऑडियो ललितपुर में दिन भर चर्चाओं के केंद्र में रहा। लोगों का कहना रहा कि दरोगा की इस हरकत से पुलिस की छवि को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed