{"_id":"6695851c8786232580098c19","slug":"danger-of-dengue-in-gumnawara-samples-of-five-sent-jhansi-news-c-11-jhs1002-352213-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गुमनावारा में डेंगू का खतरा, पांच के सैंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गुमनावारा में डेंगू का खतरा, पांच के सैंपल भेजे
विज्ञापन
- चेकिंग के दौरान तीन घरों में मिला लार्वा, नोटिस थमाए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गुमनावारा की युवती के डेंगू की चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। टीम को गुमनावारा में सघन चेकिंग के दौरान तीन घरों में लार्वा मिला। वहीं, पांच लोगों के सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे हैं।
शनिवार को गुमनावारा में एक युवती में डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार को स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की टीम गुमनावारा पहुंची और उसके घर के चारों तरफ के करीब 52 घरों के अंदर जांच की। तीन घरों के कूलर के अंदर भरे पानी में डेंगू का लार्वा मिला। इस दौरान उक्त युवती के घर के आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। पांच संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। पूरे क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि गुमनावारा में तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिला है, गृह स्वामियों को नोटिस दिया है।