{"_id":"57b4bd034f1c1bda786ec417","slug":"czech-girls-of-the-kanya-vidya-dhan-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या विद्या धन की चेक मिली छात्राओं को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या विद्या धन की चेक मिली छात्राओं को
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
knnya vidhya dhn, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पैरा मेडिकल कालेज के सभागार में कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 में इंटर उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को चेक वितरित की गई। इस मौके पर खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि छात्राएं प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रदेश का नाम रोशन करे। उन्होंने एक बार फिर प्रदेश में सपा सरकार लाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंच पर उन्होंने डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्राओं को संशोधित कन्या विद्या धन की चेक प्रदान कीं। इसके बाद सभागार में मौजूद अन्य छात्राओं को भी चेक दी र्गइं। राज्य मंत्री ने सोलर फोटो वोल टैईफ इरीगेशन पंप योजना का शुभारंभ कर लगभग आधा दर्जन लाभार्थी किसानों को योजना के तहत प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ी लिखी होगी, तो समाज शिक्षित होगा।
सपा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा किसरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं उनकी शिक्षा के लिए यह अभिनव प्रयास है। विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने कहा कि अब लड़ाई शिक्षा से ही जीती जाती है।
विज्ञापन
विधायक डा. रश्मि आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा के समय जनता के साथ हमेशा खडे़ रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में 768 मेधावी छात्राओें को चेक वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडलायुक्त के राम मोहन राव, मुख्य विकास अधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसडीएम पूनम निगम, असलम शेर खान, केशभान सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव शर्मा ने किया।