फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cyber thana

साइबर थाने में झांसी के साथ ललितपुर और जालौन के मामले निपटेंगे

Wed, 05 Aug 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
cyber thana
cyber thana
झांसी। जिले में खोले जा रहे साइबर क्राइम थाने में झांसी के साथ-साथ ललितपुर व जालौन जिले के भी मामले भी निपटाए जाएंगे। इस थाने में 15 विशेषज्ञों को तैनात किया जाएगा। थाना खोले जाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऐसे में साइबर अपराध के मामले सुलझाने में खासी मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन

झांसी समेत ललितपुर व जालौन में साइबर अपराध तेजी से बढ़ा है। प्रतिदिन मामले सामने आने के बाद पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई है। साइबर थाना न होने के कारण झांसी के साथ ललितपुर व जालौन में करीब 700 से अधिक लंबित हैं। जिस कारण जांच करने में खासी परेशानी हो रही है। आईजी सुभाष सिंह बघेल की पहल के बाद झांसी में साइबर थाना खोले जाने की कवायद शुुरू कर दी गई थी। इसके लिए क्राइम ब्रांच की इमारत में साइबर थाना खोले जाना सुनिश्चित कर लिया गया था। क्राइम ब्रांच की इमारत में खोले जा रहे साइबर थाने में झांसी के साथ ललितपुर व जालौन के मामले दर्ज होकर निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन

साइबर थाने में पंद्रह विशेषज्ञों को तैनात किया जा रहा है। सभी की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है। झांसी के साथ ललितपुर व जालौन के मामले भी इस थाने में दर्ज होंगे। थाना खोले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दिनेश कुमार पी, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed