फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife of friend is the one who calls for ransom

दोस्त से करवाया था पत्नी को फिरौती के लिए फोन

Sat, 18 Jun 2016 11:17 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 18 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Wife of friend is the one who calls for ransom
दोस्त से करवाया था पत्नी को फिरौती के लिए फोन - फोटो : demo
झांसी। बस मालिक कुलदीप के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। उसके कब्जे से वह मोबाइल मिल गया है, जिससे फिरौती के लिए फोन किया था। कुलदीप ने इसी दोस्त से अपनी पत्नी को फिरौती के लिए फोन करवाया था। कुलदीप महिला रिश्तेदार के घर ठहरा था लेकिन पुलिस पहुंचने के पहले ही भाग निकला। पुलिस उस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में साफ हो गया है कि श्याम चौपड़ा निवासी रिटायर्ड सिपाही देवी सिंह के पुत्र बस मालिक कुलदीप ने अपने अपहरण की साजिश रची थी।  कुलदीप टीकमगढ़ में महिला रिश्तेदार के घर पर छिप गया था। पुलिस पहुंचने से पहले ही वह भाग निकला। दूसरे दिन कुलदीप की लोकेशन टीकमगढ़ के एक होटल में मिली लेकिन वहां भी पुलिस पहंचने से पहले ही वह चंपत हो गया। पुलिस ने उसके दोस्त को हिरासत में लिया है। उसने पुलिस को बताया कुलदीप सीधे उसके घर पर आकर ठहरा था। कुलदीप के कहने पर उसने ही फोन करके 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उसकी मां को पता चला कि पुलिस को भनक लग गई तो उसने उसे वहां से चलता कर दिया। इसके बाद वे दोनों एक होटल में जाकर रुक गए लेकिन पुलिस वहां पहुंच गई और उसे पकड़ लिया। इसके पहले कुलदीप वहां से खिसक गया था। नवाबाद थानाध्यक्ष बीएस यादव ने बताया कि कुलदीप ने अपने दोस्त से पत्नी को फोन करवाकर फिरौती की मांग की थी। उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed