{"_id":"57a4ea154f1c1b39302b9488","slug":"that-fled-from-the-house-of-two-brothers-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर से भागकर आए दो भाई पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से भागकर आए दो भाई पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आरपीएफ को रेलवे स्टेशन से दो भाई और एक किशोरी लावारिस हालत में भटकते मिल गए। इनमें भाइयों को चाइल्ड लाइन व युवती को परिजनों के सुुुपुर्द कर दिया गया।
आरपीएफ को प्लेटफार्म नंबर दो पर इधर- उधर घूम रहे दो किशोरों से बातचीत की थी तो पता चला कि दोनों घर से भागकर आए हैं। दोनों भाई हैं। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दतिया के राजगढ़ किले के नीचे खालसा मुहल्ला निवासी राहुल प्रजापति (15) व संतोष प्रजापति (14) बताए। मगर, दोनों कोई मोबाइल नंबर नहीं बता सके, जिससे उनके परिजनों से संपर्क किया जा सके। बाद में दोनों को चाइल्ड लाइन सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया, जहां से उन्हें परिजनों के पास भेजने का इंतजाम किया जाएगा।
इसी तरह प्लेटफार्म से एक किशोरी को घबराई हालत में बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना छतरपुर क्षेत्र के बाजना निवासी नीता (16) पुत्री बन्ने बताया। उसने बताया कि वह घर पर बिना बताए छतरपुर से बस से महोबा आई महोबा से ट्रेन में बैठकर झांसी आ गई। अब वह वापस घर जाना चाहती है। किशोरी के बताए मोबाइल नंबर से परिजनों से संपर्क किया गया। मोबाइल पर उसके चचेरे भाई दशरथ पाल से संपर्क हो गया। बाद में परिजन उसे लेने झांसी आ गए। आरपीएफ ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया।