{"_id":"f7b904d3000ca5d11994f3ecc2380b8d","slug":"rural-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ग्रामीण को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को गोली मारी
ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बड़ागांव थानांतर्गत गांव लेवा में सोमवार की रात पशुओं के बाड़े में सो रहे एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गांव लेवा निवासी सुल्तान सिंह (45) पुत्र थान सिंह खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की रात वह पशुओं की देखभाल के चलते बाड़े में सो गया, जहां ट्रैक्टर आदि सामान भी रखा था। बाड़े से सटी जगह पर उसके व अन्य ग्रामीणों के खेत हैं। रात करीब 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने सुल्तान सिंह पर हमला बोल दिया।
सोते समय हमलावरों ने उसे गोली मारी, जो पीछे की तरफ उसके सिर में लगी। गोली की आवाज के साथ ही सुल्तान सिंह की चीख सुनकर घर में सो रहे परिजन जाग गए। वह कमरों से बाहर निकल कर बाड़े में पहुंचे। वहां सुल्तान सिंह खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
परिजनों के शोरशराबा को सुनकर आसपास के ग्रामीण जागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने हमलावरों को खेतों में तलाशा मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस को देकर परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल के पुत्र राजकुमार ने बताया कि उनकी गांव में कोई रंजिश नहीं है। क्यों उसके पिता पर हमला किया गया, समझ नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि सुल्तान सिंह को गोली मारने की तहरीर आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।