फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Robbed of 40 million, recorded 4.50 million

40 लाख की लूट, दर्ज हुई 4.50 लाख की

Wed, 16 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Robbed of 40 million, recorded 4.50 million
hindi news in jhansi - फोटो : demo pice
झांसी। दांडी यात्रा चौराहे के सामने सोमवार रात हुई सनसनीखेज लूट की घटना में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बदमाश साढ़े चार लाख रुपये से भरा सूटकेस लूट ले गए। जबकि, एसपी सिटी ने जानकारी दी थी कि चालीस लाख की लूट हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली थानांतर्गत अंदर उन्नाव गेट निवासी संजय मैथानिया पुत्र चुन्नी लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसे इलेक्ट्रानिक्स सामान खरीदने दिल्ली जाना था।

सोमवार की रात वह स्टेशन जाने के लिए बाइक संख्या यूपी93एबी- 0807 से घर से निकला। बाइक परिचित राकेश परिहार पुत्र रामसेवक परिहार निवासी जुगियाना मोहल्ला सुभाष गंज कोतवाली चला रहा था। करीब 11 बजे जैसे ही बाइक डीआरएम आफिस के पास दांडी यात्रा चौराहा के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से आए बदमाशों ने लात मारकर बाइक गिरा दी।
विज्ञापन


गिरने के बाद जब तक वह कुछ समझते तब तक बदमाश चिल्ला-चिल्लाकर गोली मारने की बात कहने लगे। इस बीच आई सफेद रंग की कार से उतरे दो बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। वह मदद के लिए लोगों को पुकारने लगे तब तक बदमाश 4.50 लाख रुपये व सामान से भरा सूटकेस लेकर भाग गए। गौरतलब है कि घटना के बाद रात को एसपी सिटी गरिमा सिंह ने स्वीकार किया था कि बदमाश चालीस लाख रुपये से भरा सूटकेस लूट ले गए हैं। रिपोर्ट में इतना बड़ा अंतर किसी के गले नहीं उतर रहा है। शहर में लंबी रकम की लूट होने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले नहीं उतर रहा है संजय का बयान
पीड़ित संजय ने पुलिस को जो बात रिकार्ड कराई है, वह किसी के गले नहीं उतर रही है। उसने बताया कि उसे छह हजार रुपये महीने पगार मिलती है। इसमें से साढ़े तीन हजार रुपये वह घर खर्च के लिए देता है। ढाई हजार रुपये जोड़ता है। उसने दो पत्ती डाल रखी हैं जिसके करीब 80 हजार रुपये घर में रखे थे। पत्नी का मंगलसूत्र बेचकर नकदी उसी में मिला दी थी। इस तरह 4.50 लाख रुपये हो गए थे, जिनसे सामान खरीदने वह दिल्ली जा रहा था। संजय यह नहीं बता सका कि शेष धन उसके पास कहां से आया?


पुलिस ने गहनता से की जांच
दांडी चौराहा पर हुई लूट को जांच तेजी से की जा रही है। मंगलवार को थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित संजय मैथनिया व राकेश के सामने गहनता से कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की। वहीं, सर्विलांस टीम ने मोबाइल टावर से वारदात के समय के नंबरों को डंप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed