फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power meter reader bucks by fraud Hdpe

विद्युत मीटर रीडर ने धोखाधड़ी करके रुपये हड़पे

Fri, 07 Aug 2015 11:03 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिल सुधारने के नाम पर एक मीटर रीडर ने उपभोक्ता के सत्ताइस हजार रुपये धोखाधड़ी करके हड़प लिए। पीड़ित उपभोक्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में गुरसरांय के परकोटा निवासी सुशील कुमार माथुर ने बताया कि उसकी गुरसरांय के पुराने बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। उन्होंने एक किलोवाट का कामर्शियल संयोजन ले रखा है। पिछले साल संबंधित क्षेत्र का मीटर रीडर दो अन्य लोगों के साथ उनकी दुकान पर आया और बोला कि  मीटर में रीडिंग बहुत हो अधिक हो गई है, इस हिसाब से इक्कीस हजार रुपये बिल बनेगा। वह चाहे तो सत्रह हजार रुपये में पूरा मामला निपट जाएगा। वह मीटर रीडर के झांसे में आ गए और उन्होंने सत्रह हजार रुपये उसे दे दिए। जब कई महीनों तक उनका बिल ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने मीटर रीडर से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर मीटर रीडर ने कहा कि उनका बिल 45 हजार रुपये हो गया है। अगर वह दस हजार रुपये और दे दें तो उनका बिल पूरी तरह ठीक हो जाएगा। उन्होंने बिल ठीक होने की उम्मीद से दस हजार रुपये और दे दिए। मगर चार माह बाद भी जब बिल ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने रुपये वापस मांगना शुरू किया तो मीटर रीडर कार्रवाई कराने की धमकी देने लगा है। उन्होंने जब दबाव डाला तो उसने एक हजार व तीन सौ रुपये की दो रसीदें थमा दीं। उन्होंने जब रसीदें विद्युत अधिकारी को दिखाईं तो उन्होंने बताया कि वह फर्जी हैं। बाद में पता लगा कि उक्त मीटर रीडर इसी तरह कई लोगों के हजारों रुपये हड़प चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed