फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman, son, and three grandchildren injured while travelling to her maternal home for Raksha Bandhan.

Panipat News: रक्षाबंधन पर मायका जा रही महिला, बेटा और तीन पौते-पोतियां घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman, son, and three grandchildren injured while travelling to her maternal home for Raksha Bandhan.
जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन राहुल उनकी मां रीना और बच्चे। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रक्षाबंधन पर अपने बेटे और पौते-पौतियों के साथ मायका जा रही महिला जीटी रोड टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो चालक के साइड मारने से घायल हाे गई। स्कॉर्पियो चालक उनको सड़क पर छोड़कर भाग गया। पांचों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोनीपत के गन्नौर की गांधी कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि उनकी मां रीना रक्षाबंधन पर अपने मायका शेरा जाना चाहती थी। वह उनको मोटरसाइकिल पर ले जा रहा था। उनके तीन बच्चों ने भी साथ चलने की जिद्द की। वे पांचों मोटरसाइकिल पर सवार होकर शेरा जा रहे थे। वे रेरकलां से शेरा जाने के लिए जीटी रोड टोल प्लाजा से होकर जाना चाहते थे। वे जीटी रोड टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचे तो एक स्कॉर्पियो चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसकी टक्कर लगने से वह, उनकी मां रीना, बेटी दुर्गा और दक्षु समेत पांचों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। राहुल ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक मौका पाकर गाड़ी समेत भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed