फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Migrant worker slips and falls in the market; dies before reaching the hospital.

Hamirpur (Himachal) News: बाजार में फिसलकर गिरा प्रवासी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Sat, 29 Aug 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के मुख्य बाजार में रास्ते में गिरने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जनार्दन निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह सुजानपुर बाजार में मजदूरी करता था और किराये के कमरे में रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीरवार रात खाना खाने के बाद जनार्दन सड़क पर टहलने निकला था।
विज्ञापन

इसी दौरान पैर फिसलने से वह सिर के बल सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास के लोग उसे घायल अवस्था में सुजानपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
एसपी हमीरपुर बलबीर ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed