{"_id":"6a91e777798e9fb0c50a2409","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-out-to-defecate-was-found-in-a-pond-chandauli-news-c-189-1-svns1010-153699-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शौच के लिए निकले युवक शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शौच के लिए निकले युवक शव तालाब में मिला
विज्ञापन
लालू यादव, फाइलफोटो
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के पास तालाब में शुक्रवार को सुबह युवक का शव उतराया मिला। मृतक की पहचान जलालपुर गांव निवासी किशोरी यादव के बेटे लालू यादव (23) के रूप में हुई। वह बृहस्पतिवार को सुबह शौच के लिए निकला था लेकिन घर नहीं लौटा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जलालपुर गांव निवासी लालू यादव बृहस्पतिवार को सुबह तारापुर फ्लाईओवर के पास शौच के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर शाम तक उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने अलीनगर थाने में तहरीर दी। शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की ओर गए तो पानी में युवक का शव उतराया दिखाई दिया। ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को बुलाया।
मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान लालू यादव के रूप में की। सूचना मिलते ही ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी पंकज सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीनगर थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि तालाब में युवक का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
इनसेट-
रक्षाबंधन पर बहनें कर रही थी इंतजार, घर आया भाई का शव
ताराजीवनपुर। लालू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें किरण और सविता हैं। वहीं, उसके चाचा पन्ना यादव निसंतान हैं। रक्षाबंधन पर किरण और सविता इंतजार कर रही थीं कि भाई आएगा तो उसको राखी बांधेगी। वहीं, सुबह भाई के मौत की खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मां चंद्रकला और दोनों बहनें रोते-रोते बदहवास हो गईं। बहनों का विलाप देख गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।