फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police robber

पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लुटेरा

Sun, 13 Aug 2017 12:51 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 13 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police robber
police jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना इलाके में मेडिकल कॉलेज के रिटायर एडिशनल डायरेक्टर राजेंद्र गुप्ता के घर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ। जबकि, वारदात में शामिल तीन बदमाश अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। 
सरयू विहार कॉलोनी में राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी मीरा गुप्ता के साथ रहते हैं। एक अगस्त की रात मीरा घर में अकेेली थीं। इसी दौरान रात साढ़े आठ बजे हथियारबंद चार बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त कपूर टेकरी निवासी अंडरटेकर उर्फ वकील को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट की एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोेने के झूमके, चांदी की पायल, चांदी के पास सिक्के समेत 15,700 रुपये नकद बरामद किए गए। 
विज्ञापन

बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़, सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास गौतम, राजकुमार यादव, कांस्टेबल राजीव यादव, सर्वेश यादव और हरेंद्र सिंह शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल तीन अन्य बदमाशों का सुराग भी लग गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़ा गया बदमाश उनमें से एक को जानता है, वही अन्य दो को अपने साथ लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed