{"_id":"59593ed94f1c1b7e678b4a58","slug":"plot-to-turn-girder-on-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी पर गर्डर रख ट्रेन पलटाने की साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटरी पर गर्डर रख ट्रेन पलटाने की साजिश
amarujala
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
track
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पटरी पर लोहे का गर्डर रख ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। लेकिन, सतर्कता से हादसा टल गया। इंजन क्षतिग्रस्त हुआ, जिसे बदलकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
बीती रात यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12447 झांसी से ग्वालियर के लिए रात पौने बारह बजे चली। ग्वालियर के पास सिथौली के पास ड्राइवर को पटरियों के आगे लोहे का गर्डर नजर आया। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके बाद भी ट्रेन गर्डर से टकरा गई, जिससे इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन रोक दी गई। सूचना पाकर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट आशीष मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इंजन बदलकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। आंतरी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की एफआईआर दर्ज की गई।