फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lodhi community rallied against Dbangon

दबंगों के खिलाफ लोधी समाज लामबंद

Tue, 10 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lodhi community rallied against Dbangon
lodhi smaj, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। बबीना थानांतर्गत ग्राम बैदोरा में दबंगों के कहर से पीड़ित एक राजपूत परिवार के पक्ष में लोधी समाज के लोगों ने एएसपी से मुलाकात की। इस दौरान लगभग अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी साथ रहे। समाज ने बबीना पुलिस पर दबंगों का पक्ष कर पीड़ितों के खिलाफ ही कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रतिनिधि मंडल के साथ सोमवार को बसपा विधायक कृष्ण पाल सिंह राजपूत, भाजपा के संजीव श्रृंगीऋषी, लक्ष्मी राजपूत, राजीव सिंह पारीछा, सपा के यशेंद्र राजपूत ने एएसपी सिटी गरिमा सिंह से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देते हुए बताया गया कि बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बैदोरा निवासी नीरज राजपूत के घर में घुसकर कुछ दबंगों ने महिलाओं को अपमानित करते हुए सामान की तोड़फोड़ की और नवजात को पालने से निकालकर फेंक दिया।
विज्ञापन


घर के पुरुषों व महिलाओं को पीटा गया और वहां रखे कीमती सामान, जेवर व नकदी भी लूट ली। घर में रखीं दो मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने उसे ही थाने में बैठा लिया। घटना के आरोपियों के जो नाम लिखकर दिए गए थे, उनके नाम कम कर दिए और दूसरे पक्ष से सांठगांठ कर पीड़ितों के खिलाफ ही बलवा, लूट व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, आरोपियों के चार लोग और पीड़ित पक्ष के 36 लोगों को मामले में नामजद किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


इस मौके पर लोधी महासभा के अध्यक्ष शिरोमणि सिंह राजपूत, मोहन लाल राजपूत, जानकी दास प्रधान, नरेंद्र सिंह राजपूत, परमेश्वर दयाल लोधी, सोहन सिंह, मनीष लोधी, चरण सिंह लोधी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed