फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kacheri priser se muljim bhaga

कचहरी परिसर से मुल्जिम भागा, दूसरा पकड़ा

Sat, 13 Oct 2018 02:17 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 13 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
kacheri priser se muljim bhaga
court, jhansi news - फोटो : demo
कचहरी परिसर में सीजेएम कोर्ट के बाहर बैठा एक मुल्जिम हथकड़ी खोलकर भाग गया। दूसरे ने भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे भागकर पकड़ लिया। पुलिस ने फरार मुल्जिम की तलाश शुरू कर दी है। पता चला है पुलिस ने देर रात फरार मुल्जिम को पकड़ लिया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


जिला कारागार में वाहन चोरी के आरोप में गोरखपुर के गोराबाद निवासी विशाल, दतिया निवासी कमल व आयुष बंद हैं। तीनों को जनवरी 2018 में नवाबाद थाना पुलिस ने पकड़ा था। शुक्रवार को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही शिवरतन, यादवेंद्र और अजीत कुमार तीनों को जिला कारागार से पेशी पर लेकर सीजेएम कोर्ट पहुंचे। तीनों को कोर्ट के बाहर बैठा दिया गया।
विज्ञापन


इसी बीच विशाल ने हथकड़ी खोली और चुपचाप मौके से निकल गया। आयुष ने भी हथकड़ी खोली और भागने लगा। मगर, तभी सिपाहियों की नजर उन पर पड़ गई। सिपाहियों ने भागकर आयुष को पकड़ लिया। जबकि, विशाल हाथ नहीं आ सका। वहीं, घटना की खबर फैलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार व नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रतिसार निरीक्षक विपिन पांडे ने बताया कि फरार मुल्जिम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed