फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If not beaten farmer soil

खेत की मिट्टी न देने पर किसान को पीटा

Tue, 10 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
If not beaten farmer soil
fight, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। मनरेगा योजना के काम के लिए खेत से जबरन मिट्टी उठाने की शिकायत पुलिस में करने से नाराज प्रधान परिवार ने फरियादी किसान के परिजनों पर कहर ढा दिया। न सिर्फ किसान की पिटाई की बल्कि उसके घर की महिलाओं से अभद्रता कर उनकी भी मारपीट कर दी। पुलिस थाने में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने पर  पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम लुहरगांव भट्ट निवास खंजू पुत्र तुलई अहिरवार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के प्रधान द्वारा मनरेगा के काम के लिए उसके खेत से मिट्टी उठाई जा रही थी। उसने रोका तो महिला प्रधान के देवरों ने उसके साथ मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित ने 5 मई को इसकी शिकायत थाने में की।
विज्ञापन


पुलिस आई और लेखपाल से जमीन नपवाने की बात कहकर चली गई। सोमवार 8 मई को प्रधान का देवर कुछ लोगों के साथ उसके घर आया और धमकाते हुए घर में घुसकर उसकी मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई परिवार की महिलाओं से भी अभद्रता की और उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सभी लोग घायल हो गए। सूचना देने थाने गए तो पुलिस ने काफी देर थाने पर बैठाए रखा और बाद में वहां से चलता कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed