फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire Lights, Tangled Case by Fire

आग से जली रोशनी, उलझा मामला

Wed, 07 Jun 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fire Lights, Tangled Case by Fire
fire, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

टहरौली क्षेत्र के ग्राम घुरइया में सोमवार की रात आग से जली रोशनी की हालत मेडिकल कॉलेज में गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने रोशनी की सहेली के भाइयों पर उसे जलाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस खुद आग लगाने की बात कह रही है। इससे मामला उलझता जा रहा है।  
टहरौली क्षेत्र के ग्राम घुरइया निवासी राजू अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनका परिवार गांव में रहता है। सोमवार को उनकी 16 साल की बेटी रोशनी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। भाई नीरज ने उसे देख लिया। नीरज के पूछने पर रोशनी ने बताया कि मोबाइल उसकी सहेली का। इस पर नीरज उसकी सहेली को  उलाहना देने लगा। इस बात की खबर लगने पर सहेली के दोनों भाई आ गए। इसके बाद तीनों में के बीच मारपीट होने लगी। किसी तरह गांव वालों ने उनको अलग किया। इधर, रात में करीब आठ बजे रोशनी आग की चपेट में आने से झुलस गई।
विज्ञापन


इस बात की खबर नीरज ने पुलिस को दी। पुलिस ने रोशनी को पहले टहरौली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, इसके बाद वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मंगलवार को टहरौली थाने में नीरज ने सहेली के भाई सुनील और मनोज के खिलाफ रोशनी को जलाकर मार डालने की कोशिश की तहरीर दी। टहरौली थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि शुरूआती जांच में पता लगा है कि रोशनी ने मारपीट की घटना से क्षुब्ध होकर खुद ही आग लगाई। हालांकि, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed