{"_id":"6aa4c5b91b337e80c7084d50","slug":"two-youths-were-hit-by-lightning-one-died-the-other-youth-was-injured-both-youths-had-stayed-under-a-tree-to-avoid-rain-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4715201-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती
Sat, 12 Sep 2026 09:07 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:07 AM IST
सार
शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के दौरान बोरी थाना क्षेत्र के मोहंदी गांव में पेड़ के नीचे खड़े दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बोरी
विस्तार
जिले के बोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहंदी गांव आकाशीय बिजली दो लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी दौरान दुर्ग-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर मोहंदी मोड़ के पास सड़क से गुजर रहे दो युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान गजराज साहू 30 वर्ष निवासी मोहंदी गांव के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक राजनांदगांव के बताया जा रहा है, जिसका इलाज दुर्ग जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते पर लिटिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: जादू-टोने के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, 3 युवकों ने मिलकर रची थी साजिश; 24 घंटे में गिरफ्तार
विज्ञापन
बोरी थाना प्रभारी भीषेण पिस्दा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगो उसकी चपेट आने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां से दुर्ग जिला अस्पताल में रेफर किया गया इस मामले में पुलिस मर्ग कायम विवेचना जुटी हुई है।