फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Colony sail millions robbery

पाल कालोनी में लाखों की डकैती

Thu, 26 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Colony sail millions robbery
thief, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत पाल कालोनी में बुधवार की मध्यरात्रि पांच सशस्त्र बदमाशों ने एक दूध कारोबारी केमकान पर धावा बोल दिया। पति-पत्नी को काबू में कर अलमारी से करीब 18 तोला सोना, सवा किलो चांदी के जेवर व 20 हजार रुपये लूटकर ले गए। लूटे गए जेवरात की बाजार कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस हीलाहवाली करते हुए मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


जितेंद्र यादव पुत्र चतुर सिंह यादव निवासी पाल कालोनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी मां अवधेश कुमारी व पिता जी के साथ छत पर सो रहा था। नीचे कमरे में उसका भाई रवींद्र सिंह यादव अपनी पत्नी वर्षा के साथ सो रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे पांच बदमाश छत के रास्ते से घर में घुस आए। खटपट की आवाज होने पर कमरे में सो रही वर्षा की आंख खुल गई।
विज्ञापन


उसने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो सामने खड़े बदमाशों ने पलक झपकते ही उसका मुंह दबोचकर बंद कर दिया। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा अड़ाकर गोली मारने की धमकी दे डाली। उन्होंने वर्षा के हाथ बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बदमाशों ने वर्षा से अलमारी की चाबी पूछी और ताला खोलकर उसमें रखे सोने के जेवर बड़ा सोने का हार, सिक्का हार, बड़ा मंगलसूत्र, छह सोने की चूड़ी, 12 अंगूठी, बैंदा, दो जोड़ी झुमकी, टाप्स करीब सवा किलो चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं, बदमाशों ने उसकी सास अवधेश कुमारी के कमरे में रखी अलमारी को भी खंगाला। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर कालोनी में लोग जाग गए। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करके लौट गई। बुधवार की सुबह भी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में बातचीत की।

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
सीपरी बाजार थाना पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश करने के बजाए अपनी पूरी ताकत वारदात को छुपाने में लगा दी। इस गंभीर वारदात की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।


जब इस संबंध में थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई वारदात उनके क्षेत्र में नहीं हुई है। जब उन्हें पुलिस के मौके पर पहुंचने के बारे में बताया गया तो कहा कि वह पता करेंगे कि क्या मामला है। वहीं, ग्वालियर रोड चौकी इंचार्ज यशवंत सिंह का कहना है कि मौका मुआयना के बाद मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed