{"_id":"6ac69fda40e90b70ef0d158d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-137229-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत
विज्ञापन
बनी। धग्गर क्षेत्र के थलौटा में बुधवार देर शाम बिजली गिरने से पशुपालक हुकुम चंद निवासी धग्गर के तीन पशुओं की मौत हो गई। मृत पशुधन में दो खच्चर और एक घोड़ी शामिल है। घटना में पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
हुकुम चंद ने बताया कि उन्होंने अपने पशुधन को रोजाना की तरह शाम के समय चरने के लिए छोड़ा था। देर शाम तक जब पशु नहीं लौटे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान थलौटा क्षेत्र में उनके दो खच्चर और एक घोड़ी मृत अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पशुओं की मौत का कारण बिजली गिरने के कारण बताया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय सरपंच को मामले से अवगत करवाया। इसके बाद संबंधित विभाग को भी इसकी सूचना दी गई।
हुकुम चंद ने बताया कि उनका परिवार इन पशुओं पर निर्भर है और इन्हीं के माध्यम से वह अपनी आजीविका चलाते थे। तीन पशुओं की अचानक मौत होने से उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर नुकसान का जायजा लेने तथा नियमानुसार प्रभावित पशुपालक को उचित सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर ने बताया कि पशुओं की मौत के वास्तविक कारणों का पता चिकित्सकीय जांच के बाद ही चल सकेगा। विभाग की ओर से मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर मौत के कारण स्पष्ट किए जाएंगे। विभाग ने कहा कि प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।