फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lawyers were held hostage and beaten over a fee dispute

Jaunpur News: फीस के विवाद में अधिवक्ताओं को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 08 Oct 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lawyers were held hostage and beaten over a fee dispute
मुंगराबादशाहपुर। जमानत के लिए दी गई फीस वापस मांगने के विवाद में अधिवक्ता और उनके साथियों को बंधक बनाकर मारपीट करने और पांच लाख रुपये मांगने के मामले में मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने अजय मिश्रा की तहरीर पर कमल मिश्रा, शिवम तिवारी, मुनेश्वरी तिवारी, बिंदेश्वरी, दीपक तिवारी, शशि चौबे, राजेश तिवारी, राहुल यादव सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के कुरसंड गांव निवासी अधिवक्ता अजय मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों का एक मामला गाजीपुर के भांवरकोल थाने में चल रहा है। इसी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत कराने के लिए आरोपियों ने उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन

जमानत के लिए उन्होंने 1.50 लाख रुपये फीस के रूप में दिए थे। जमानत नहीं होने पर छह अक्तूबर को आरोपियों ने उन्हें मामले के संबंध में मुंगराबादशाहपुर के हैदरेपुरा बुलाया। वह अपने साथी अधिवक्ता गौरव तिवारी के साथ पुरऊपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे। वहां आरोपी दो कारों में मौजूद थे। आरोप है कि दोनों को जबरन कार में बैठा लिया गया और गर्दन पर चाकू रखकर मारपीट व गाली-गलौज की गई। आरोपियों ने हत्या की धमकी देते हुए रुपये की मांग की। अजय ने अपने मोबाइल से वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र त्रिपाठी को फोन कर दो लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा। भूपेंद्र त्रिपाठी अपने साथी अधिवक्ता रजनीश दुबे के साथ एक लाख रुपये लेकर हैदरेपुरा पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने एक लाख रुपये लेने के बजाय पांच लाख रुपये की मांग की और अधिवक्ताओं को बंधक बनाकर मारपीट करने लगे। इसी दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ने मोबाइल से मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed