फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck runs over three people who stopped to help; one dead.

Unnao News: मदद के लिए रुके तीन को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Thu, 08 Oct 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over three people who stopped to help; one dead.
यतीन अरोड़ा (फाइल फोटो)
गंजमुरादाबाद। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कार मंगलवार रात दो बजे एक्सप्रेसवे पर शादीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर वाहन में पीछे से टकरा गई। घटना की चालक की मौत हो गई। दूसरे कार में सवार तीन लोग हादसे को मदद के लिए उतरे। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने तीन को कुचल दिया। जिसमें घायल एक युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो का इलाज जारी है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना ट्रांसपोर्ट के गांव चौसरा निवासी राहुल (38) पुत्र सुशील पांडेय कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। मंगलवार रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के शादीपुर गांव के पास कार एक वाहन में पीछे से टकरा गई। घटना में राहुल गंभीर घायल हो गए। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए। घटना के बाद पीछे से एक और कार आकर रुकी। कार से दिल्ली के शालीमार गार्डन निवासी यतीन (40) पुत्र विमल अरोड़ा के साथ ही तिलकनगर दिल्ली निवासी मनीष चोपड़ा (35) और समीरा बाग निवासी अमन मंटोरी (36) नीचे उतरे, तभी पीछे से आए ट्रक ने इन तीनों को कुचल दिया। पुलिस सभी को बांगरमऊ सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां यतीन अरोड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाया। हादसे का शिकार हुए यतीन अरोड़ा के भतीजे संचित ने बताया कि चाचा-चाची में तीन साल पहले तलाक हो चुका है, कोई संतान नहीं है। मृतक राहुल प्राइवेट नौकरी करते थे। पति की मौत से लक्ष्मी, बेटा रोहित, बेटी पिंकी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पहली कार में सवार राहुल की मौत हुई। जबकि दूसरी कार सवारों में यतीन अरोड़ा की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यतीन अरोड़ा (फाइल फोटो)

यतीन अरोड़ा (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed