फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Relative accused of getting a gift deed executed to usurp the house.

Unnao News: रिश्तेदार पर घर हड़पने के लिए हिबानामा कराने का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Relative accused of getting a gift deed executed to usurp the house.
चकलवंशी। माखी गांव के हमीरदेव मोहल्ला में एक रिश्तेदार पर वसीयत में मिले घर को हड़पने के लिए संपत्ति को दान में दिखाने (हिबानामा) का आरोप लगाया है। पीड़ित पौत्र विभू दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने दंपती सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विभू दीक्षित ने पुलिस को बताया कि उनके बाबा देवकृष्ण दीक्षित ने यह घर बनवाया था। बाबा ने 25 नवंबर 2022 को घर की वसीयत विभू और उनके भाई शुभ व प्रियांशु के नाम की थी। विभू और उनके भाइयों का इस घर पर लंबे समय से कब्जा है। आरोप है कि रिश्तेदार अखिलेश पांडेय ने अधिकार न होने पर भी कूटरचित दस्तावेज बनाए। उन्होंने 18 सितंबर 2025 को हसनगंज तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में अपनी पत्नी अनीता के नाम घर का हिबानामा करा लिया। इसमें अरविंद सिंह और घनश्याम तिवारी गवाह बने थे।
विज्ञापन

विभू दीक्षित को छह अक्तूबर 2026 को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने माखी थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि अखिलेश पांडेय, उनकी पत्नी अनीता और दोनों गवाहों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed