{"_id":"cd6c5ade39e491e94defd71655fcfb08","slug":"child-abuse-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक पर कसा पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक पर कसा पुलिस का शिकंजा
ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत करने पर अभिभावकों को फटकार कर स्कूल से भगाने और मामला दबाने को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधक पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मऊरानीपुर के बचपन प्ले स्कूल में 13 अक्तूबर को एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के नौकर ने अश्लील हरकत की थी। छात्रा ने घर पर रोते हुए मामले की जानकारी दी। इस पर परिजन स्कूल प्रबंधक अरुण गुप्ता से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने कार्रवाई करने के बजाए अभिभावकों को फटकार कर भगा दिया।
19 अक्तूबर को उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्कूल कर्मचारी श्यामलाल के खिलाफ मामला दर्ज हो सका। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पड़ताल के दौरान प्रबंधक की लापरवाही प्रकाश में आने पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि यह आरोप गंभीर है कि पीड़िता के अभिभावक स्कूल में शिकायत करने गए, जहां से प्रबंधक ने कार्रवाई करने के बजाए उन्हें भगा दिया। इससे प्रबंधक की लापरवाही अथवा संलिप्तता जाहिर होती है।