{"_id":"571921d24f1c1b4b048b48a1","slug":"betting-on-cricket-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट पर सट्टा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट पर सट्टा, चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगाते चार लोगों को बुधवार की रात नगरा हाट क्षेत्र में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि सरगना चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से एक एलईडी टीवी, पांच मोबाइल फोन व सट्टा की पर्चियां बरामद की हैं।
एसएसपी मनोज तिवारी को लगातार सूचना मिल रही थी कि प्रेमनगर क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट पर बड़े पैमाने पर सट्टा लगाया जा रहा है। उन्होंने स्वॉट टीम को सुराग के लिए लगाया। बुधवार की शाम को सटीक सूचना मिली कि आईपीएल क्रिकेट पर रेलवे आवास 424बी नगरा हाट में क्रिकेट पर सट्टा खेला जा रहा है। इस पर स्वॉट टीम ने थाना प्रेमनगर पुलिस के साथ उक्त स्थान को चारों तरफ से घेरकर छापा मारा, जिससे सट्टा खेलने वालों में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने शहजाद खान पुत्र चुन्ना खां निवासी खाती बाबा प्रेमनगर, मोहम्मद खालिक पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी इमामबाड़ा प्रेमनगर, हरी सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गढ़िया फाटक प्रेमनगर और दीपक रायकवार पुत्र जेपी रायकवार निवासी कमल सिंह कालोनी प्रेमनगर को दबोच लिया, जबकि मौका पाकर सरगना आजाद पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी गढ़िया फाटक प्रेमनगर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से 3800 रुपये बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल में सट्टा खेलने वालों की आवाज रिकार्ड मिली है। पकड़े गए क्रिकेट के सट्टेबाजों ने पूछताछ में कई लोगों के नामों का खुलासा किया है, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।