{"_id":"57ed686e4f1c1bc01c574574","slug":"after-the-murder-of-farmer-organically-arson","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या के बाद बवाल, आगजनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हत्या के बाद बवाल, आगजनी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या के बाद बवाल, आगजनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्सा के डेली गांव में बुधवार देर रात किसान सिरोमणी यादव (35 वर्ष) की हत्या के बाद बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तीन वाहन फूंक दिए, कई वाहन तोड़ डाले और घरों में घुसकर उपद्रव किया। लापरवाही पर दारोगा दिग्विजय सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र को निलंबित कर दिया गया। साथ ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सीपरी बाजार और रक्सा थाने के बार्डर पर स्थित डेली गांव के मुर्गी फार्म हाउस के पास बुधवार शाम को वहीं के कुछ लोग आपस में पार्टी कर रहे थे। इसमें सिरोमणी भी मौजूद थे। इसी दौरान सिरोमणी का नंदनपुरा निवासी करन से किसी बात पर विवाद हुआ और उसने उसे थप्पड़ मारकर भगा दिया। कुछ देर बाद करन अपने भाई अच्छे, नंदकिशोर, दोस्त माते के साथ वहां फिर पहुंचा और सिरोमणी को गोली मार दी। सिरोमणी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद सिरोमणी के गांव में तनाव बन गया। वहां रात में ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। इसकेे बावजूद 60-70 लोगों ने डेली गांव में आरोपी करन के दो घरों पर धावा बोल दिया। ट्रैक्टर, दोपहिया वाहन, मारुति कार, तख्त और भूसे के कमरे में आग लगी दी। चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावर भीड़ लहरगिर्द गांव आ गई और करन की बिरादरी के लक्ष्मण रायकवार के घर और कार में तोड़फोड़ की। इसके बाद वहीं रहने वाले संतोष की आटो और प्रभुदयाल की कार तोड़ दी। इस बीच वहां तैनात किए गए पुलिस वाले नदारद रहे। सूचना पाकर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उपद्रवी भाग चुके थे। तनाव के मदद्ेनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही लापरवाही पर दारोगा दिग्विजय और सिपाही पुष्पेंद्र को निलंबित कर दिया गया। इन दोनों को सिरोमणी के हत्या के बाद डेली गांव में तैनात किया गया था पर वे देर रात वहां मौजूद नहीं थे।
रिपोर्ट में हत्या का कारण खेत में पशु घुसने का विरोध
सिरोमणी भतीजे संजू की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक करन ने उसके खेत में पशुओं को छोड़ दिया था। विरोध पर करन ने अपने भाई नंदकिशोर, अच्छे और दोस्त माते के साथ सिरोमणी को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कई घरों में नहीं जले चूल्हे
सिरोमणी यादव की हत्या के बाद डेली गांव और पीरिया खोड़न में गम का माहौल है। कई घरों में भोजन नहीं बना। सिरोमणी की पत्नी मंजू, बेटी राधिका और बेटे बिलख रहे हैं।
हत्यारों की तलाश
पुलिस टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों और परिचितों को हिरासत में लिया गया है।
जल्द ही पकड़े जाएंगे हत्यारे
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापे मार रही हैं। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तनाव के मद्देनजर डेली गांव, लहर गिर्द, पीरिया खोड़न, और नंदनपुरा में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
अब्दुल हमीद, एसएसपी