{"_id":"5cb3944dbdec22146d708aad","slug":"81555272781-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में मिला वृद्घा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय में मिला वृद्घा का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौैचालय में मिला वृद्धा का शव
झांसी। रविवार रात थाना प्रेमनगर के खातीबाबा में रहने वाली रतन कुमारी (70) का शव शौचालय में मिला। बीमारी के चलते गिरकर मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बदबू आने के बाद पड़ोसियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। चार दिन पुराना हो जाने के कारण शव काला पड़ चुका था।
थाना प्रेमनगर के खातीबाबा निवासी स्व. हरीशंकर की पत्नी रतन कुमारी अपने भतीजे व बहू के साथ रहती थीं। उनका मायका थाना सीपरी बाजार के करारी में था। पंद्रह दिन पहले एक रिश्तेदार की तबियत खराब हो जाने के चलते भतीजा व उसकी बहू करारी गए थे। रविवार को मकान से तेज बदबू आने के कारण पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों के सहयोग से घर में उतरी। शौचालय में शव पड़ा था। पुलिस ने रिश्तेदारों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पेास्टमार्टम को भेजा। पुलिस के अनुसार पति की मौत के बाद से ही मृतका अकेली रहती थीं। कुछ समय पहले भतीजा व उसकी बहू आकर साथ रहते थे। वहीं उसका पालन पोषण कर रहे थे।